मंडला: ग्राम जमगांव में 'प्रशासन आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत जनसेवा शिविर आयोजित
Mandla, Mandla | Apr 16, 2026 मंडला जिले के ग्राम जमगांव में गुरुवार को शाम 4:30बजे “प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत एक व्यापक जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की तथा मौके पर ही समस्याओं के निराकरण की पहल की गई।