जिस चौराहे पर पहले भी हो चुके हादसे, वहीं फिर टैंकर की टक्कर! डबवाली में व्यक्ति घायल
डबवाली। भारूखेड़ा गांव के चौराहे पर हादसे में ओम सेठी के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि वह डबवाली से दुकानों पर सप्लाई देने गए थे। इसी दौरान पानी की बोतलों से भरे टैंकर की टक्कर हो गई। घायल को डबवाली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों के अनुसार, चौराहे पर पहले भी हादसे हो चुके हैं और सड़क सुरक्षा इंतजामों को लेकर लंबे समय से चिंता जताई जा रही है।
#dabwali #bharukhera #sirsa #haryana #dabwalinews