धनौरा: गजरौला के गांव चौबारा के युवक की मुरादाबाद में सड़क हादसे में हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव चौबारा में शेर सिंह उर्फ मुन्नू का परिवार रहता है। शेर सिंह का पुत्र रविवार को मुरादाबाद के अगवानपुर में स्थित शादी समारोह में शामिल होने गया था। बाइक पर उसके साथ उसका चचेरा भाई जीतू भी था। बाइक लेकर जैसे ही मुरादाबाद के अगवानपुर के पास पहुंचे तो उनकी बाइक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई, जिसमें जयविंदर की मौके पर मौत हो गई।