धनौरा: डग्गामार बस चालक ने चौपला पर सवारियों को उतारा, यात्रियों ने किया हंगामा, गजरौला चौपला पुलिस ने बस को किया सीज
गजरौला। पुलिस ने डग्गामार बसों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए एक बस को सीज की कार्यवाही की। बात दें कि बीते दिन एक डग्गामार बस के चालक ने लालकुआं गाजियाबाद से यात्रियों को बैठाकर बरेली तक छोड़ने की बात कही। यात्री बस में सवार हो गए, लेकिन बस चालक ने गजरौला आकर बस खराब होने का बहाना बनाकर यहां उतार दिया। जिससे यात्रियों ने काफी रोष जाहिर करते हुई हंगामा किया था।