धनौरा: मंडी धनौरा थाना पुलिस ने 420, मारपीट और अन्य धाराओं में फरार चल रहे 5 वारंटियों को गिरफ्तार कर किया चालान
आपको बता दे की मंडी धनौरा थाना पुलिस ने 420 व मारपीट और अन्य कई धारा में फरार चल रहे पांच वारंटी को मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया है कि 420 मारपीट व अन्य कई धारा में फरार चल रहे वारंटी अमर सिंह,राजेंद्र, गुड्डू, कलन्दर, जसवंत है। इन सभी का सोमवार को 3:00 बजे संबंधीत धारा में चालान किया गया है।