धनौरा: गजरौला में निर्मल फाइबर फैक्ट्री के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली का पहिया निकला, चालक ने कूदकर बचाई जान, ट्राली पलटी
आपको बता दे कि रविवार को लगभग 1:00 बजे मुरादाबाद की तरफ से भूस से भरी हुई ट्रैक्टर ट्राली गजरौला की तरफ आ रही थी। जैसे ही वह ट्रैक्टर ट्राली गजरौला हाईवे स्थित निर्मल फाइबर फैक्ट्री के सामने पहुंची तो अचानक ट्राली का पहिया निकल गया, अनियंत्रित होकर ट्राली पलट गई, गनीमत रही कि चालक ने कूद कर जान बचा ली वरना एक बड़ी घटना हो सकती थी।