धनौरा: एक अक्टूबर से गायब युवक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया, गजरौला पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
गजरौला थाना क्षेत्र के मोहल्ला गंगानगर में गुरविंदर सिंह का परिवार रहता है। गुरविंदर सिंह का कहना है कि उसका पुत्र विकास एक अक्टूबर से लापता है। उन्होंने कुछ युवकों पर हत्या का आरोप भी लगाया और थाने में शिकायती पत्र भी दिया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, गुरविंदर सिंह का कहना है कि उनके पुत्र की हत्या करने के बाद गंगा में शव फेंका गया है।