आज़मगढ़: गोवध, जाली नोट, दुराचार, चोरी, धोखाधड़ी में संलिप्त रहे मंगरांवा निवासी समेत 09 अपराधियों के खिलाफ खुली हिस्ट्रीशीट
एसपी अनुराग आर्य द्वारा गोवध, जाली नोट, अप्राकृतिक दुराचार, चोरी, व धोखाधड़ी में संलिप्त रहे 9 अपराधियों के विरूद्ध क्रमशः थाना निजामाबाद से 3, थाना अहरौला व गम्भीरपुर से 2-2 तथा फूलपुर व सरायमीर थाना से 1-1 अपराधी की हिस्ट्रीशीट खोली गई। जिनकी निगरानी की जा रही है। हिस्ट्रीशीट खोले गये 9 अपराधियों में सलाउद्दीन नट निवासी फरिहा थाना निजामाबाद समेत अन्य हैं।