आज़मगढ़: देवगांव गोसाईंगंज के मध्य टैंकर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की हुई मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
देवगांव व गोसाईंगंज के मध्य में मंगलवार की रात में करीब 10 बजे बाइक से जा रहे युवक को टैंकर ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। देवगांव कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय ले आई। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक गाजीपुर के करेंदा थाना के गोसंदेपुर निवासी 28 वर्षीय रोहित सिंह पुत्र संजय है।