आज़मगढ़: हाफिजपुरहाइडिल के पास गन्ना लदे ट्रैक्टर ने डीजे लदे पिकअप वाहन को मारी टक्कर, DJ वाहनसवार 2 जख्मी, जिलाअस्पताल मे भर्ती
शहर कोतवाली के हाफिजपुर में हाइडल के पास बुधवार को दिन में DJ लदे पिकअप वाहन को ट्रैक्टर ने साइड मार दिया। जिससे वाहन सवार दो युवक घायल हो गए। पिकअप वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 23 वर्षीय विशाल पुत्र संत बहादुर व 18 वर्षीय रामचंद पुत्र तुलसी राम निवासी दर्शननगर थाना कोतवाली अयोध्या से DJ लेकर बलिया का रहे थे।