आज़मगढ़: दुल्लहपार स्थित मायके में महिला की मौत के मामले में शव का कराया गया पोस्टमार्टम
कंधरापुर थाना क्षेत्र के दुल्लहपार स्थित मायके में 27 वर्षीया महिला की बुधवार को सुबह आठ बजे मौत हो गई। मामले में किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले ली। पुलिस ने सिधारी थाना क्षेत्र के सरायशादी में ससुराल वालों को सूचना देकर बुलाया। परिजनों का कहना था कि बीमारी के चलते महिला की मौत हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।