आज़मगढ़: सीओ लालगंज को भी एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते सिपाही व होमगार्ड के पकड़े जाने के मामले में FIR में किया नामजद
CO लालगंज कार्यालय से मंगलवार को भ्रष्टाचार निवारण टीम ने 1 सिपाही और होमगार्ड को 15 हजार नकद घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा था। इनके खिलाफ मुकदमे से नाम निकलवाने के नाम पर पैसे मांगने की शिकायत की गई थी। इसी मामले में एंटी करप्शन टीम ने सिधारी थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में सीओ लालगंज हितेंद्र कृष्ण को भी नामजद किया है। देवगांव के मसीरपुर के सूरज ने शिकायत की थी।