आज़मगढ़: मोहब्बतपुर मोड़ पर खड़ी खाली कार का शीशा क्षतिग्रस्त कर पेट्रोल छिड़ककर दबंगों ने कार में लगाई आग, 2 के खिलाफ FIR दर्ज
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव के मोड़ पर बुधवार को देर शाम को सड़क के किनारे सिधारी थाना के पैकौली निवासी आशीष कुमार की खड़ी खाली कार में दबंगों ने आग लगा दी। कार जलाकर दबंग फरार हो गए। राहगीरों की मदद से पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद तहरीर मिलने पर ललित व सुमित वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज की।