शिवपुरी नगर: एसपी ने कंट्रोल रूम में गुम हुए 100 मोबाइलों को असल मालिकों को लौटाए
शिवपुरी एसपी ने आज कंट्रोल रूम पर कार्यक्रम आयोजित कर गुम और चोरी हुए 20 लाख की कीमत के 100 मोबाइलों को उनके असल मालिकों के सुपुर्द कर दिया है। उक्त मोबाइलों के गुम और चोरी हो जाने की शिकायत साइबर सेल में दर्ज कराई गई थी। साइबर टीम ने गुम हुए मोबाइलों में से 100 मोबाइल बरामद कर लिए हैं जिन्हें आज एसपी अमन सिंह राठौड़ ने पुलिस कन्ट्रोल रुम से वापिस किया है।