शिवपुरी नगर: सिंघारई में छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति-पत्नी के साथ चार लोगों ने की मारपीट, एसपी से शिकायत
इंदार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सिंघारई में रहने वाले युवक ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी पत्नी खेत से अपने घर की ओर आ रही थी। तभी गांव का ही एक युवक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा, जिसकी उसने विरोध किया एवं मौके पर अपने पति को बुलाया तो चार लोगों ने पति पत्नि के साथ जमकर मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत उन्होंने इंदार थाने में की पर सुनवाई नहीं हुई।