लाडली बहनों खूब अंडाखाओ,मुर्गा खाओ, लेकिन वोट कमल को देना! विधायक राजकुमार कर्राहे का बयान वायरल
बालाघाट में ग्रामीण महिलाओं से बातचीत के दौरान कथित तौर पर दिया गया बयान चर्चा में; सरकारी योजना और चुनावी राजनीति के संबंधों को लेकर उठे सवाल
बालाघाट। मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में है। बालाघाट विधायक राजकुमार कर्राहे का एक कथित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक ग्रामीण महिलाओं से बातचीत के दौरान कहते सुनाई दे रहे हैं कि लाड़ली बहना योजना से मिलने वाले पैसों से खूब अंडा-मुर्गा खाओ और बच्चों को भी खिलाओ, लेकिन वोट कमल को देना।
वीडियो सामने आने के बाद विधायक के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। खास तौर पर सरकारी आर्थिक सहायता और राजनीतिक दल के पक्ष में मतदान की अपील को एक साथ जोड़कर देखने पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या सरकारी योजनाओं से मिलने वाली सहायता को राजनीतिक समर्थन से जोड़कर प्रस्तुत करना उचित है?
फिलहाल वायरल वीडियो के संदर्भ, पूरी बातचीत और विधायक की आधिकारिक प्रतिक्रिया की पुष्टि होना बाकी है। इस मामले में विधायक का पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।
अब सवाल यह है कि सरकारी योजनाओं का संदेश महिला सशक्तीकरण तक सीमित रहना चाहिए या उसे राजनीतिक अपील से भी जोड़ा जाएगा?
Gopadbanas, Sidhi | Nov 25, 2026