मेरठ: रिटायर फौजी का बेटा निकला कुंडल लुटेरा, मेरठ में सड़क पर चलती महिलाओं से छिनैती कर सर्राफा को बेचता था जेवर; दोनों अरेस्ट
Meerut, Meerut | Dec 5, 2024 मेरठ में रिटायर फौजी का बेटा स्नैचर निकला। युवक सड़क चलती महिलाओं के कानों से कुंडल, गले से चेन, मंगलसूत्र लूटता। लूटे हुए जेवर को सदर बाजार में एक सर्राफा कारोबारी को बेच देता। लंबे समय से युवक लूट, छिनैती की घटनाएं कर रहा था। बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।