मेरठ: लोहिया नगर क्षेत्र में किशोरी से कर रहा था मनचला छेड़छाड़, लोगों ने पकड़ा धुनाई के बाद बीच सड़क पर किया गंजा
Meerut, Meerut | Dec 5, 2024 मेरठ के लोहिया नगर क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को जबरन बात करने के लिए मनचला उसपर काफी समय से दबाव बना रहा था वहीं बुधवार रात में मनचला किशोरी के गांव पहुंच गया और उसके साथ छेड़छाड़ कर दी किशोरी ने शोर मचा दिया शोर सुनकर भीड़ इकट्ठा हो गई और मनचले को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी वहीं भीड़ ने बीच सड़क पर उसको गंजा कर दिया पुलिस ने आरोपी पर किया मुकदमा