मेरठ: मेरठ में भीषण हादसा, दो की मौत:बाइक सवार को वाहन ने मारी टक्कर, ग्रामीणों ने लगाया जाम
Meerut, Meerut | Dec 5, 2024 रोहटा थाना क्षेत्र के कैथवाड़ी पुरा महादेव संपर्क मार्ग पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की जान चली गई। तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े और बस की चपेट में आ गए। अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई।