मेरठ: मेरठ में मंत्री धर्मपाल बोले यूपी में हम माहौल खराब नहीं होने देंगे,संभल में आग लगाने जा रहे राहुल,अखिलेश
Meerut, Meerut | Dec 4, 2024 संभल जा रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को रास्ते में ही रोकने की घटना को भाजपा के मंत्री ने सही कदम बताया है। मेरठ पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और मेरठ के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा किये लोग वहां आग लगाने जा रहे हैं तो उप्र में कहीं आग नहीं लगाने दी जाएगी। माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा।