जयसिंहनगर: शासकीय आवासीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीधी में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित
जिले के अंतिम छोर में स्थित शासकीय आवासीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीधी में बुधवार की दोपहर 1 बजे लगभग सायकल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पर विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरित की गई है। बता दें कि इस दौरान सरपंच भूपाल सिंह परस्ते, प्राचार्य रामसूरत तिवारी, शिक्षक बीके तिवारी, सुनील कुमार सिंह, कमलेश सिंह उपस्थित रहे।