देवेंद्रनगर: समदरिया ग्राउंड में प्रशासन ने पटाखा बाजार का निरीक्षण किया, सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर तहसीलदार ने जताई नाराजगी
दीपावली पर्व को देखते हुए शुक्रवार दोपहर 3 बजे समदरिया ग्राउंड में लगने वाले पटाखा बाजार का स्थानीय प्रशासन ने निरीक्षण किया। तहसीलदार सुमित तिवारी ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि प्रत्येक दुकान के बीच 10 फीट की दूरी रखें और तीन अग्निशमन यंत्र अनिवार्य रूप से उपलब्ध रखें। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।