151 किलो अवैध गांजा जब्त, प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 75 लाख की फसल पकड़ी
प्रतापगढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए केसरियावाद थाना क्षेत्र के शिवपुरी मण्डात फला गांव से 151 किलो 75 ग्राम अवैध गांजे के पौधे जब्त किए हैं। जब्त गांजे की कीमत करीब 75 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। एसपी बी. आदित्य के निर्देश पर थानाधिकारी रमेशचंद्र उनि के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खेत में दबिश दी। मिर्ची, गन्ना और घास के बीच उगाए गए गांजे के पौधे बरामद हुए। खेत मालिक राया पिता उदिया मीणा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
#Pratapgarh #OperationTrinetra #CannabisSeized #NDPSAct #RajasthanPolice