आर्य कन्या उच्च विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह, छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों की दी प्रस्तुतियां
भिवानी, 17 अगस्त : स्थानीय आर्य कन्या उच्च विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी धूमधाम, देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधान प्रेम प्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश आर्य, सचिव विमलेश आर्य एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या मधु तंवर द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराकर और राष्ट्रगान के गायन के साथ हुआ। झंडारोहण के पश्चात विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कई शानदार और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने देशभक्ति गीतों, नृत्यों और नाटकों के माध्यम से भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया और उपस्थित जनसमूह की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के सचिव विमलेश आर्य ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और उन्हें देश के जिम्मेदार नागरिक बनने तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया तथा कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश आर्य ने अपनी सुरीली आवाज़ में एक भावपूर्ण देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। उनके इस गीत ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को भावविभोर कर दिया और उपस्थित जनसमूह ने देश के अमर शहीदों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं और भावभीना सम्मान व्यक्त किया। प्रधानाचार्या मधु तंवर ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अध्यापकों, छात्राओं और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।