जन शिकायतों को अधिकारी अपने पास लंबित न रखें: डीसी
अधिकारी जनसंवाद पोर्टल, सीएम विंडो और समाधान शिविर की शिकायतों के निपटारे में तेजी लाएं: डीसी
- डीसी साहिल गुप्ता ने डीडीआरडी सभागार में की शिकायतों के निवारण की समीक्षा
भिवानी, 18 जुलाई। डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीसी ने जनसंवाद पोर्टल, सीएम विंडो और समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों के निपटारे की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिकायतों के निपटारे में और अधिक तेजी लाएं तथा पोर्टल पर एटीआर अपलोड करें। एटीआर स्पष्ट रूप से होनी चाहिए। डीसी ने कहा कि अधिकारी शिकायतों के निवारण के प्रति गंभीर रहें। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्वयं जनसंवाद पोर्टल, सीएम विंडो और समाधान शिविरों की समीक्षा करते हैं।
डीसी श्री गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों का जल्द निपटारा जाए। शिकायत अधिक समय तक लंबित ना रहे। उन्होंने विशेष रूप से पुलिस विभाग, सिंचाई विभाग, शहरी स्थानीय निकाय, मार्केटिंग बोर्ड, विकास एवं पंचायत विभाग, जिला परिषद, बिजली निगम, राजस्व विभाग, खाद्य एवं पूर्ति विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग आदि विभागों को निर्देश दिए कि वे लंबित शिकायतों का तुरंत समाधान करें और उनकी एटीआर संबंधित पोर्टल पर अपलोड करें।
डीसी ने अधिकारियों को शिकायतों के निपटारे में गंभीरता बरतने तथा किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सरकार व जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
बैठक में एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, सीटीएम अनिल कुमार, डीएमसी हरबीर सिंह, डीएसपी महेश कुमार, डीडीपीओ सोमबीर कादयान, डीएसपी महेश कुमार, डीआरओ राजकुमार भोरिया, लोक निर्माण विभाग के एक्सईन लोकेश डागर, बिजली निगम के एक्सईन सतबीर यादव व संजय रंगा, अग्निशमन अधिकारी रमन कुमार, पंचायती राज एक्सईन संभव जैन, जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईन सूर्यकांत, तहसीलदार जयबीर, नायब तहसीलदार अशोक कुमार, डीडबलूओ देवेंद्र तथा डीएसओ विद्यानंद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
************* *********