मेयर शाम लाल बंसल ने Phase-II, पंचकूला में वार्ड-9 के निवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन किया गया।
यह जनसुविधा केंद्र स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को पूरा करेगा और क्षेत्र में स्वच्छता एवं बेहतर नागरिक सुविधाओं को और मजबूत करेगा।
इस अवसर पर वार्ड-9 के पार्षद हरिंदर मलिक, MC के CSI अनिल नैन एवं वार्ड-9 के सम्मानित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
मेयर शाम लाल बंसल ने बताया कि जनता की सुविधा और स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित पंचकूला के लिए इस प्रकार के जनहित के कार्य निरंतर प्राथमिकता में रहेंगे।
#panchkula #panchkulanews #panchkulasocialmedia