जानसठ: रामराज क्षेत्र के गाँव देवल में किसानों की ट्यूबवेल पर चोरों ने की चोरी, फैलाई सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
रामराज क्षेत्र के गांव देवल मे शुक्रवार शाम 5:00 के आसपास किसानो की कई ट्यूबवेल पर चोरी कर सनसनी फैला दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है पुलिस का दावा है कि चोरी की वारदात का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। लेकिन बेकौफ तरीके से चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया और कीमती सामान चोरी कर मौके से फरार हो गए।