जानसठ: मीरापुर क्षेत्र के गांव कासमपुर खोला के जंगल में विशालकाय अजगर मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल, वन विभाग मौके पर
मीरापुर क्षेत्र के गांव कासमपुर खोला के जंगल मे बुधवार शाम 5:00 के आसपास उस समय ग्रामीण और किसानों के बीच दहशत का माहौल देखने को मिला,जब सड़क किनारे एक विशालकाय अजगर सांप देखा गया।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा और सुरक्षित स्थान पर ले गए।