जानसठ: मीरापुर पुलिस ने मोबाइल टावर से चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
मीरापुर पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम 4:00 के आसपास मोबाइल टावर पर चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।एसएसपी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में जनपद में चल रहे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत शातिर चोर जुबेर,फतेहखान और मुदसीर को गिरफ्तार किया गया, इनके कब्जे से लाखों रुपए का चोरी का माल बरामद किया गया है।मुकदमा दर्ज कर भेजा गया जेल।