जानसठ: रामराज पुलिस ने दबिश के दौरान गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल
रामराज पुलिस ने बुधवार शाम 4:00 के आसपास गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक आरोपी सुशील को गिरफ्तार किया है।एसएसपी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में जनपद में चल रहे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार की जा रही है।