फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त को पकड़ा है। मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे वांछित चल रहे अभियुक्त विकास पुत्र मानप्रकाश निवासी ग्राम उरावर थाना नगला खंगर जनपद फिरोजाबाद को मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र में टैम्पू स्टैण्ड विकास बाजार से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।