बखरी: बखरी पुलिस ने एसिड अटैक मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया, एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी
बखरी के मक्खाचक में एसिड अटैक मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के सफलता पर सोमवार को बेगूसराय के पुलिस कप्तान मनीष कुमार ने बखरी थाना परिसर में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर घटना की विस्तृत जानकारी दी। तथा इस घटना के उद्वेदन में शामिल पुलिस पदाधिकारी को पुरस्कृत करने की बात कही है।