बखरी: मोहनपुर और अकहा के बीच बोलेरो की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
बखरी थाना क्षेत्र के मोहनपुर और अकहा के बीच तुलसीपुर के निकट तेज रफ्तार बोलेरो के टक्कर में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत शुक्रवार को हो गई। मृतक मोहनपुर के मोहम्मद सलामत का पुत्र मोहम्मद दाऊद है। वह मोहनपुर से अपने बहन के यहां नावकोठी थाना के रजाकपुर जा रहे थे। इसी दरमियान तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी और घटनास्थल पर मौत हो गयी।