बखरी: चैती दुर्गा और रामनवमी मेले को लेकर बखरी थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
रामनवमी मेला और चैती दुर्गा मेला को लेकर बखरी थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता अपन थाना अध्यक्ष उदय शंकर कुमार ने किया। उन्होंने सरकारी गाइडलाइन का पालन करने अश्लील भोजपुरी गीत एवं डीजे के प्रतिबंध से अवगत कराया। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी दी।