बखरी: वार्ड 23 में सो रही लड़की के ऊपर अज्ञात व्यक्ति ने फेंका तेजाब, विधायक सूर्यकांत पासवान ने जख़्मी पीड़िता से की मुलाकात
नगर परिषद बखरी के वार्ड 23 में एक लड़की के ऊपर अज्ञात व्यक्तियों ने सोये अवस्था में तेजाब फेंक कर उसे जख्मी कर दिया है जख्मी लड़की का इलाज बखरी के हिमालयन हॉस्पिटल में जारी है। बेगूसराय एसपी ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच डीएसपी से कराने का निर्देश दिया है। सूचना मिलते ही बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान ने जख्मी से भेंट कर उसे सांत्वना दी है।