बखरी: बहुआरा पंचायत के सांखू में अचानक लगी आग, तीन घर जलकर राख
बखरी प्रखंड के बहुआरा पंचायत के सांखु वार्ड नंबर 2 में शुक्रवार को अचानक अगलगी से तीन घर जलकर राख हो गए। जिला परिषद सदस्य अमित कुमार देव ने बताया कि शुक्रवार को अचानक एक घर में आग लग गई इसके चपेट में आने से तीनों घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। दमकल कर्मी और स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।