बखरी: शकरपुरा में रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल, मामला दर्ज
बखरी थाना के शकरपुरा में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट का मामला दर्ज कराया गया है। पीड़ित रितेश सिंह ने शकरपुरा के इंद्रजीत उर्फ अमरजीत कुमार सिंह गोविंद कुमार एवं रमेश प्रसाद सिंह को नामजद किया है। उसने बताया है कि जबरन उपरोक्त लोगों ने आने-जाने के रास्ता को रोक लिया विरोध करने पर उपरोक्त लोगों ने मारपीट कर जख्मी किया है।