कोटपूतली में कार की टक्कर से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, कथित तौर पर नगर परिषद अधिकारी की कार से हुआ था हादसा; थाने पर धरना-प्रदर्शन
कोटपूतली के वार्ड नंबर 10 स्थित उपली कोड़ी में सोमवार को कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुई चार वर्षीय बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद बच्ची को राजकीय बीडीएम अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया था।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने कोटपूतली थाने पर धरना-प्रदर्शन किया।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि पंकज पटेल भी धरना स्थल पर पहुंचे और उपस्थित लोगों से वार्ता की। हादसे की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी।
Kotputli, Alwar | Nov 10, 2026