चितरंगी: बरका का शासकीय महाविद्यालय उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित कर रहा है
बरका महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर बी.ए., बी.एस.सी., बी.कॉम, और कंप्यूटर साइंस के साथ-साथ स्नातकोत्तर स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, भूगोल, और राजनीति विज्ञान जैसे विषयों में निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। यह संस्थान जिले में बैढ़न के बाद पहला शासकीय महाविद्यालय है, जो स्नातकोत्तर शिक्षा को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।