अशोक नगर: गेहूं की बंपर आवक के कारण अशोकनगर मंडी अब शनिवार को भी खुलेगी, कलेक्टर का आदेश
अशोकनगर में शनिवार को भी मंडी खुलेगी। कलेक्टर के आदेश में बताया गया है कि वर्तमान में मंडियों में गेहूं की भारी आवक के चलते किसानों को अपनी उपज की नीलामी के लिए दो-तीन दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। इससे उन्हें फसल की सुरक्षा, तेज गर्मी और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे कभी-कभी कानून व्यवस्था की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है।