जबलपुर: जबलपुर हाई कोर्ट ने नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़ा मामले में 2395 छात्रों को परीक्षा में बैठने की मंजूरी दी
बहुचर्चित नर्सिंग मामले फर्जीवाड़ा मामले में हाई कोर्ट की जबलपुर डिविजनल बेंच ने 2395 की प्रभावित छात्रों को बड़ी राहत दी है। लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता विशाल बघेल ने शुक्रवार 2:00 बजे बताया कि मामले में सुनवाई करते हुए माननीय न्यायाधीश ने अनसूटेबल कॉलेज से सूटेबल कॉलेज में ट्रांसफर हुए छात्रों को परीक्षा में शामिल होने के निर्देश दिए हैं।