साहिबगंज: धुलियान पैसेंजर ट्रेन से आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने 5 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ बिहार के युवक को किया गिरफ्तार
साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने संयुक्त रूप से बुधवार की रात को 5 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ बिहार के मुंगेर जिला के बरियारपुर बस्ती निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक के बैग में 5 बोतल अंग्रेजी शराब मिली है। यह जानकारी आरपीएफ इंस्पेक्टर ने दी है।