सैदपुर: पहलवानपुर में चोरियों करने वाला शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा, मोनोब्लॉक मोटर बरामद, नाबालिग चोर भी गिरफ्तार
नंदगंज पुलिस ने क्षेत्र में चोरियों की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर चोर को चोरी के मोनोब्लॉक मोटर के साथ पहलवानपुर स्थित नहर पुलिया से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके साथ पुलिस ने एक नाबालिग चोर को भी पकड़ा है, जिसे बाल सुधार गृह भेजा गया।