गोवर्धन: गोवर्धन-सौंख रोड पर पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो कार ने खड़ी किआ कार में मारी टक्कर, हादसे में चार लोग घायल
जानकारी के मुताबिक गोवर्धन के रहने वाले लक्ष्मण और महमदपुर निवासी गब्बर अपनी किआ कार से पेट्रोल पंप पहुँचे थे तभी सौंख की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने खड़ी किआ कार को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में किआ कार सवार लक्ष्मण और गब्बर समेत चार लोगों को चोटें आईं