जहानाबाद: हाई स्कूल हुलासगंज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने किया सम्मानित
प्रखंड संसाधन केंद्र हुलासगंज के द्वारा स्वच्छ बिहार, अपना विद्यालय कार्यक्रम के तहत हाई स्कूल हुलासगंज में पेंटिंग एवं मैथ्स प्रतियोगिता का आयोजित की गई। जहां विभिन्न स्कूलों के दर्जनों छात्र छात्राओं ने भाग लिया। स्कूल के शिक्षक पंकज कुमार ने बताया कि पेंटिंग प्रतियोगिता में हाई स्कूल हुलासगंज के रागिनी कुमारी एवं मैथ्स में ऋतिक कुमार प्रथम रहे।