जहानाबाद: जिले के विभिन्न जगहों से शराब बिक्री मामले में उत्पाद विभाग की टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
जिले के एसपी अरबिंद प्रताप सिंह के शराब के मामले में सख्ती बरते जाने के आदेश के आलोक में उत्पाद विभाग की पुलिस ने जिले के विभिन्न जगहों से शराब बेचने के मामले में कुल 2 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसे मेडिकल इत्यादि प्रक्रियाओं के बाद शुक्रवार शाम करीब 6 बजे काको स्थित मंडल कारा में भेज दिया गया। जबकि आगे की कार्यवाही जारी है।