झलोन पेट्रोल पंप के लापता मैनेजर का कुएं में मिला शव, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
तेंदूखेड़ा (दमोह)। झलोन स्थित पेट्रोल पंप के लापता मैनेजर का शव कुएं में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या का मामला है और शव को कुएं में फेंका गया है।
परिजनों ने यह भी मांग की है कि पोस्टमार्टम दमोह या तेंदूखेड़ा के बजाय सागर में कराया जाए, ताकि निष्पक्ष जांच हो सके और मामले की सच्चाई सामने आ सके।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।
Damoh, Damoh | Jun 8, 2026