Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
image
image

उमा मिस्त्री तलैया टंकी के सामने कचरे में लगी आग, विद्युत डीपी को खतरा, बड़ा हादसा टला दमोह। शहर के उमा मिस्त्री तलैया टंकी के सामने स्थित कचरे के ढेर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दिए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग लगने के कारण आसपास घना धुआं फैल गया और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि कचरे के ढेर के ठीक पास विद्युत विभाग की डीपी (डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर) लगी हुई है, जिससे आग की लपटें पहुंचने पर बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी। यदि आग डीपी तक पहुंचती तो क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित होने के साथ-साथ जानमाल के नुकसान की संभावना भी थी। स्थानीय रहवासियों ने तत्परता दिखाते हुए नगर पालिका और विद्युत विभाग को सूचना दी। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी अवगत कराया गया। लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। रहवासियों ने मांग की है कि कचरे में आग लगाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Damoh, Damoh | Jun 8, 2026

MORE NEWS

दमोह में सनसनी: लापता पेट्रोल पंप मैनेजर का कुएं में मिला शव, हत्या या आत्महत्या की जांच शुरू

दमोह। तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब झलोन गांव से लापता पेट्रोल पंप मैनेजर का शव अरहम पेट्रोल पंप के पास स्थित नन्हे कुएं में संदिग्ध हालत में मिला। मृतक की पहचान रूपेश जैन के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार रूपेश जैन कुछ दिनों से अपने घर झलोन से लापता थे। मंगलवार को उनका शव गांव के ही एक कुएं में देखा गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर एसडीओपी अर्चना अहीर, तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी रवेंद्र बागरी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

दमोह में सनसनी: लापता पेट्रोल पंप मैनेजर का कुएं में मिला शव, हत्या या आत्महत्या की जांच शुरू दमोह। तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब झलोन गांव से लापता पेट्रोल पंप मैनेजर का शव अरहम पेट्रोल पंप के पास स्थित नन्हे कुएं में संदिग्ध हालत में मिला। मृतक की पहचान रूपेश जैन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रूपेश जैन कुछ दिनों से अपने घर झलोन से लापता थे। मंगलवार को उनका शव गांव के ही एक कुएं में देखा गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। सूचना पर एसडीओपी अर्चना अहीर, तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी रवेंद्र बागरी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Damoh, Damoh | Jun 8, 2026

झलोन पेट्रोल पंप के लापता मैनेजर का कुएं में मिला शव, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

तेंदूखेड़ा (दमोह)। झलोन स्थित पेट्रोल पंप के लापता मैनेजर का शव कुएं में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या का मामला है और शव को कुएं में फेंका गया है।

परिजनों ने यह भी मांग की है कि पोस्टमार्टम दमोह या तेंदूखेड़ा के बजाय सागर में कराया जाए, ताकि निष्पक्ष जांच हो सके और मामले की सच्चाई सामने आ सके।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

झलोन पेट्रोल पंप के लापता मैनेजर का कुएं में मिला शव, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप तेंदूखेड़ा (दमोह)। झलोन स्थित पेट्रोल पंप के लापता मैनेजर का शव कुएं में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या का मामला है और शव को कुएं में फेंका गया है। परिजनों ने यह भी मांग की है कि पोस्टमार्टम दमोह या तेंदूखेड़ा के बजाय सागर में कराया जाए, ताकि निष्पक्ष जांच हो सके और मामले की सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

Damoh, Damoh | Jun 8, 2026

पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटैल ने ग्राम सूखा में सामुदायिक भवन एवं सीसी सड़क का किया भूमिपूजन

दमोह/पथरिया। प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटैल ने ग्राम सूखा में सामुदायिक भवन एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को विकास कार्यों की सौगात देते हुए कहा कि क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं और आवश्यक सभी परियोजनाएं चरणबद्ध रूप से पूर्ण कराई जाएंगी।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री पटैल ने कहा कि बरसात से पूर्व सड़कों का लेवल सुधारने के साथ ही किसानों की मांग पर खजरी सड़क का निर्माण भी स्वीकृत कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सड़कों, स्कूलों और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास पर सरकार का विशेष ध्यान है।

इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल पर्यावरण को सशक्त बनाता है बल्कि मातृ सम्मान का भी प्रतीक है।

राज्यमंत्री पटैल ने कहा कि पथरिया विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। क्षेत्र में चार डैम पहले ही पूर्ण हो चुके हैं, वहीं 122 करोड़ रुपये की लागत से एक नए बैराज का भूमिपूजन हाल ही में किया गया है। साजिली, जूड़ी, पंचमनगर और सीतानगर में डैम निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।

उन्होंने बताया कि लगभग 42 से 43 गांवों की 20 हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा देने के लिए पांचवें डेम ‘दुनय धाम’ को स्वीकृति मिल चुकी है, जिसका कार्य आगामी समय में प्रारंभ होगा। उन्होंने दावा किया कि आने वाले वर्षों में क्षेत्र में शत-प्रतिशत सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटैल ने ग्राम सूखा में सामुदायिक भवन एवं सीसी सड़क का किया भूमिपूजन दमोह/पथरिया। प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटैल ने ग्राम सूखा में सामुदायिक भवन एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को विकास कार्यों की सौगात देते हुए कहा कि क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं और आवश्यक सभी परियोजनाएं चरणबद्ध रूप से पूर्ण कराई जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान मंत्री पटैल ने कहा कि बरसात से पूर्व सड़कों का लेवल सुधारने के साथ ही किसानों की मांग पर खजरी सड़क का निर्माण भी स्वीकृत कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सड़कों, स्कूलों और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास पर सरकार का विशेष ध्यान है। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल पर्यावरण को सशक्त बनाता है बल्कि मातृ सम्मान का भी प्रतीक है। राज्यमंत्री पटैल ने कहा कि पथरिया विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। क्षेत्र में चार डैम पहले ही पूर्ण हो चुके हैं, वहीं 122 करोड़ रुपये की लागत से एक नए बैराज का भूमिपूजन हाल ही में किया गया है। साजिली, जूड़ी, पंचमनगर और सीतानगर में डैम निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने बताया कि लगभग 42 से 43 गांवों की 20 हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा देने के लिए पांचवें डेम ‘दुनय धाम’ को स्वीकृति मिल चुकी है, जिसका कार्य आगामी समय में प्रारंभ होगा। उन्होंने दावा किया कि आने वाले वर्षों में क्षेत्र में शत-प्रतिशत सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

Damoh, Damoh | Jun 7, 2026

राजवांस में करोड़ों की नल-जल योजना फेल, गहराया पेयजल संकट, साइकिल और इलेक्ट्रिक ऑटो से पानी भरने पर मजबूर ग्रामीण

दमोह जिले के पथरिया भीषण गर्मी और 45 डिग्री तापमान के बीच ग्राम पंचायत रजवांस के ग्रामीण गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। गांव में 1.25 करोड़ रुपये की लागत से बनी नल-जल योजना और पानी की टंकी होने के बावजूद लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्र के नल से और एक किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। लगभग 20 नलकूप सूख चुके हैं, जिससे केवल एक ही नलकूप पर पूरा गांव निर्भर है।

सरपंच प्रतिनिधि शरद जैन ने बताया कि टंकी अभी हैंडओवर नहीं हुई है, जबकि विभाग ने पर्याप्त जल स्रोत न होने की बात कही है। ग्रामीणों ने योजना में लापरवाही और जांच की मांग की है। प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर जलापूर्ति एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

राजवांस में करोड़ों की नल-जल योजना फेल, गहराया पेयजल संकट, साइकिल और इलेक्ट्रिक ऑटो से पानी भरने पर मजबूर ग्रामीण दमोह जिले के पथरिया भीषण गर्मी और 45 डिग्री तापमान के बीच ग्राम पंचायत रजवांस के ग्रामीण गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। गांव में 1.25 करोड़ रुपये की लागत से बनी नल-जल योजना और पानी की टंकी होने के बावजूद लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्र के नल से और एक किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। लगभग 20 नलकूप सूख चुके हैं, जिससे केवल एक ही नलकूप पर पूरा गांव निर्भर है। सरपंच प्रतिनिधि शरद जैन ने बताया कि टंकी अभी हैंडओवर नहीं हुई है, जबकि विभाग ने पर्याप्त जल स्रोत न होने की बात कही है। ग्रामीणों ने योजना में लापरवाही और जांच की मांग की है। प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर जलापूर्ति एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

Damoh, Damoh | Jun 7, 2026