साइबर ठगी के पैसों से गैंग को आर्थिक मदद पहुंचाने वाले ‘रोहित गोदारा गैंग’ के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार
बीकानेर, 22 जून। बीकानेर पुलिस की साइबर थाना टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के जरिए प्राप्त रकम को आपराधिक गिरोहों तक पहुंचाने वाले कुख्यात रोहित गोदारा गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने तथा गैंग के अन्य सदस्यों के बैंक खातों में साइबर ठगी की रकम प्राप्त कर उसे हवाला और क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से आपराधिक नेटवर्क तक पहुंचाते थे।
पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर थाना बीकानेर ने यह कार्रवाई की। अभियान का नेतृत्व पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देशन में किया गया। साइबर थाना प्रभारी श्रीमती शालिनी बजाज के सुपरविजन में निरीक्षक रमेश कुमार सर्वटा के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों �