पोड़ैयाहाट: उत्क्रमित उच्च विद्यालय कठौन में प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन
उत्क्रमित उच्च विद्यालय कठौन में प्रधानाध्यापक अरुण कुमार भगत के सेवानिवृत होने के उपलक्ष्य में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक आदरणीय दीपक कुमार , एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह अधिवक्ता दिनेश प्रसाद यादव भी शामिल हुए।